तिगरिया गांव की पोखर में तैरता मिला नाबालिग लडकी का शव,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
कठूमर / दिनेश लेखी। थाना क्षेत्र के ग्राम तिगरिया में रविवार को एक नाबालिग लडकी की पोखर में तैरती मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया और कठूमर सीएचसी में शव को मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद सीएचसी कठूमर के वरिष्ठ डॉक्टर हेमंत वर्मा, डॉक्टर सुनीता गुप्ता, डॉ योगेश सैनी द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने मौके पर शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
थाना प्रभारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि मृतक के पिता हरीशचंद पुत्र शान्तया जाटव ने रिपोर्ट में बताया दिनांक 06-09-2025 की रात्रि को खाना खा-पीकर मेरे तीनों बच्चे जिनमें 1 लड़का राज वर्मा उम्र 8 साल और बड़ी बच्ची मनीषा उम्र 16 वर्ष व छोटी बच्ची मोनिका उम्र 14 वर्ष तीनो ही बगल वाले टावर वाले कमरे में सो रहे थे। तीनों बच्चे पढ़ने के बाद उसी कमरे में सो जाते हैं मैं और मेरी पत्नी राधा व बच्चा मनीष शाम को खाना खा के दुसरे कमरे मैं सो रहे थे । सुबह जब चाय पानी के लिए हरीशचंद ने जब जगाया तो बच्ची मनीषा कमरे में नहीं थी। मैंने इधर-उधर देखा पास पडोसी से पूछा रिश्तेदारों से जानकारी ली तो सभी ने मना कर दिया तो मैंने गाँव के लोगों को बताया कि मेरी बच्ची मनीषा अचानक घर से लापता हो गई। सुबह शोच को जाने वाले लोगों ने देखा स्कूल के सामने वाली पोखर में कोई लाश पड़ी हुई है। गाँव के लोगों ने उसे बाहर निकाला तो पता लगा कि शान्तया राम जाटव पुत्र भौदू जाटव की पोती एवं हरीशचंद पुत्र शान्तया राम जाटव की पुत्री है।
घटना की जानकारी गाँव के मौजूद लोगों को पता चली तो पुलिस को सुचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।
मृतक के परिवार जनों की मांग है इस मामले की पूर्णरूप से जाँच करके दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।

