16 साल बाद मिला पत्रकार को न्याय, कोर्ट ने 5 वकीलों को सुनाई सजा

Sep 9, 2025 - 13:42
 0
16 साल बाद मिला पत्रकार को न्याय, कोर्ट ने 5 वकीलों को सुनाई सजा

 इंदौर (कमलेश जैन) इंदौर जिला अदालत ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पांच वकीलों को दोषी ठहराया। यह मामला वर्ष 2009 का है, जब उज्जैन जिला न्यायालय परिसर में एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया था। करीब 16 साल तक मुकदमा चलने के बाद कोर्ट ने अब आरोपियों को सजा सुनाई है।
फैसले के अनुसार, वकील धर्मेंद्र शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, भवेंद्र शर्मा और पुरुषोत्तम राय को सात-सात साल का कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड दिया गया है। वहीं, 90 वर्षीय वरिष्ठ वकील सुरेंद्र शर्मा को तीन साल का साधारण कारावास और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
कोर्ट में पत्रकार से की थी मारपीट
मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट आलोक शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता गगन बजाड़ ने बताया कि 2009 में पत्रकार घनश्याम पटेल जब एक केस की सुनवाई के लिए उज्जैन कोर्ट पहुंचे थे, तभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित पत्रकार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वकीलों ने न केवल मारपीट की बल्कि गवाही देने पर हत्या की धमकी भी दी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी जान बचाकर भागते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
16 साल की सुनवाई के बाद फैसला
यह मामला बाद में उज्जैन से स्थानांतरित कर इंदौर जिला अदालत में ट्रायल के लिए भेजा गया। करीब 16 वर्षों की लंबी सुनवाई और गवाहों के बयान के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री कृष्ण डागलिया की अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी पाया। एडवोकेट आलोक कुमार शर्मा के अनुसार, आरोपी धर्मेंद्र और शैलेंद्र, वरिष्ठ वकील सुरेंद्र शर्मा के बेटे हैं, जबकि भवेंद्र शर्मा और पुरुषोत्तम राय उनके जूनियर अधिवक्ता रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संभवतः यह देश का पहला ऐसा मामला है, जिसमें एक साथ पांच वकीलों को सजा सुनाई गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................