बयाना मे विशाल निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण एवं सहायता शिविर का आयोजन

Feb 8, 2026 - 13:19
 0
बयाना मे विशाल निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण एवं सहायता शिविर का आयोजन

बयाना (राजस्थान) श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति भरतपुर भरतपुर द्वारा पंचायत समिति बयाना पर विशाल निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण एवं सहायता शिविर में दिव्यांगों को किया गया लाभान्वित विकलांग शिविर का आयोजन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय सचिव राजेश गोयल के मुख्यातिथि मैं हुआ एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बयाना व्यापार संघ के उपाध्यक्ष हेमंत मंगल रहे। इस अवसर पर शिविर में पचपन लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें छ: दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम पैर, कैलीपर, पांच जरूरतमंदों को बैसाखी जोडी एवं चार व्यक्तियों को श्रवण मशीन दी गई साथ ही मौके पर पहुंचे पांच व्यक्तियों के पैरों के उपकरणो को रिपेयर किया गया।

 दस व्यक्तियों का ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर आदि का मौके पर पंजीकरण किया गया पंजीकृत किए गए दिव्यांगों को अगले महा दिव्यांग उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति भरतपुर से पधारे कार्यालय अधीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा एंव टेक्नीशियन उमेश चंद शर्मा, नगेंद्र शर्मा ने शिविर में दूरदराज से पधारे हुए सभी दीन दुखियों की सेवा कर अपने आप को कृतार्थ समझा। राष्ट्रीय सचिव राजेश गोयल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है हम सभी को ऐसे पुनीत कार्यो में तन मन धन से सहभागी बनना चाहिए। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में दूरदराज से पधारे ग्रामीण एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................