खैरथल में संघर्ष हुआ तेज, 32वें दिन भी गूंजे नारे, रैली व ज्ञापन के जरिए जताया विरोध

Sep 10, 2025 - 11:36
 0
खैरथल में संघर्ष हुआ तेज, 32वें दिन भी गूंजे नारे, रैली व ज्ञापन के जरिए जताया विरोध

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
          जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के बैनर तले भर्तृहरि नगर नामकरण व जिला मुख्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट करने के विरोध मैं चल रहा आंदोलन सोमवार को 32वें दिन भी जारी रहा। अनाज मंडी परिसर में डटे आंदोलनकारियों को इस बार जाटव वेलफेयर सोसाइटी खैरथल ने समर्थन दिया। सोसाइटी के नेतृत्व में अंबेडकर सर्किल से विशाल रैली निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद रैली धरना स्थल पहुंची और संघर्ष को और मजबूती मिली। इससे पूर्व शनिवार को महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए अग्रसेन चौराहे से पैदल मार्च निकालकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया था। आंदोलन में मातृशक्ति से लेकर सामाजिक संगठनों और पंचायतों तक का लगातार सहयोग मिल रहा है। धरना स्थल पर राकेश ततारपुरिया ने खैरथल तिजारा पर लिखा गीत प्रस्तुत किया, जिसे संघर्ष समिति ने सम्मानित किया। इस मौके पर किशनगढ़बास प्रधान बीपी सुमन, जाटव वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष राजेंद्र रसगन, दलित नेता रामचंद्र कॉमरेड, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष विक्रम चौधरी, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, मंडी समिति अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष कुलदीप, बसपा जिला अध्यक्ष हितेश रसगोन व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................