जिला कलक्टर ने किया आरबीएम हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण:दिए आवशयक दिशा निर्देश

Sep 10, 2025 - 11:45
 0
जिला कलक्टर  ने किया आरबीएम हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण:दिए आवशयक दिशा निर्देश

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

जिला कलक्टर कमर चौधरी बुधवार को आकस्मिक आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निशुल्क दवा वितरण, निशुल्क जांच एवं विभिन्न वार्डों में रोगियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मौसम में परिवर्तन को देखते हुए मौसमी बीमारियों का अंदेशा रहेगा ऐसे में सभी काउंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ लगाकर व्यवस्था को सुदृढ़ करें। उन्होंने रोगियों के ओपीडी में जांच के दौरान बनने वाली पर्ची पर अनावश्यक लंबी लाइन को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में नियमित रूप से साफ सफाई के साथ भीड़ मैनेजमेंट को भी सुव्यवस्थित किया जाए। उन्होंने अधीक्षक आरबीएम डॉ नागेंद्र भदोरिया को निर्देश दिए की रिक्त पदों पर अस्थाई रूप से वैकल्पिक व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार करें जिससे आम लोगों को परेशानी नहीं हो। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर रोगियों की कुशलक्षेम जानी तथा अस्पताल प्रशासन द्वारा इलाज में दी जा रहे सुविधाओं, निशुल्क जांच, निशुल्क दवा के बारे में जानकारी  ली।  उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में स्थान का अभाव है अतिरिक्त बेड लगाकर वैकल्पिक इंतजाम रखें जिससे आमजन को परेशानी नहीं हो। उन्होंने अस्पताल में निशुल्क जांच के दौरान लगने वाले समय, दवा वितरण ओपीडी पर्ची के समय को काम करते हुए सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बताया कि निरीक्षण के समय विभिन्न वार्डों में भर्ती रोगी अन्य जिलों व समीओ के प्रदेशों से है सभी अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................