झरना पर्यटक स्थल के आसपास लेपर्ड का विचरण ,भ्रमण के लिए जाने वाले लोगों में भय व्याप्त
राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता
राजगढ़-माचाडी सड़क मार्ग के मध्य स्थित पर्यटन स्थल झरना समीप कल देर रात्रि लेपर्ड देखा गया। प्रत्यक्षदर्शी रिंकू सैनी ने बताया कि वे रात्रि को राजगढ़ लौट रहे थे। तभी रास्ते में माचाडी की घाटी में झरना के समीप सड़क के किनारे लेपर्ड खड़ा दिखाई दिया। जिसकी उन्होंने वीडियो बनाली। उन्होंने बताया कि उक्त सड़क मार्ग पर देर रात्रि तक यातायात चरम सीमा पर रहता है। तथा इस मार्ग पर प्रातः घूमने जाने वाले लोगों ने भी लेपर्ड को को देखा है।
इसको लेकर उन्होंने वन विभाग से अपील की है सुरक्षा की दृष्टि से उचित कदम उठाये जाने की मांग की है।