नर कंकाल मिला पुलिस, एंबुलेंस,एफ एस एल टीम मौके पर पहुंची
बानसूर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के समीप बानसूर थाना क्षेत्र के गांव मोठूका में मीणा की ढाणी में एक व्यक्ति का बाजरे के खेत में कंकाल के रूप में पड़ी हुई मिली है। जिसकी पहचान नहीं हो रही है।शव पूर्ण रूप से नष्ट हो कर हड्डियों में बदल गया।
कंकाल ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी है व पास में चप्पल , तौलिया पड़े हैं जो कई दिन पहले की लग रही है। जिसको जानवरों द्वारा खाया हुआ है। एफ एस एल टीम कों मौके पर बुलाया गया घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस अज्ञात व्यक्ति की पहचान एवं मामले की जांच कर रही है।