नाबालिग से मारपीट ,गाली गलौज, कपड़े फाड़ने की कोशिश , मामला दर्ज
राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता
टहला थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद पोक्सो का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार नाबालिग बालिका अपने घर के आगे खेत में मक्का की फसल में गाय भगाने गई थी। तब ही खेत के आगे रोड पर दो व्यक्ति आ रहे थे। उन्होंने नाबालिग को खेत के गेट पर देखते ही गलत शब्द कहने लगे और गलत इशारे करने लगे। जिस पर नाबालिग छात्रा ने विरोध किया तो दोनों व्यक्तियों ने नाबालिग को पकड लिया और कपड़ो को फाड़ने की कोशिश करी। नाबालिग छात्रा के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उक्त दोनों व्यक्तियों ने गाली-गलौच की। कुछ समय बाद ही दोनों व्यक्तियों के परिजन भी आ गये और वो भी गाली-गलौच करने लगे। उनके मना करने पर उक्त दोनों व्यक्तियों सहित परिजनों ने नाबालिग के परिवार वालो के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर टहला पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।