चार दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का नगरपालिका अध्यक्ष दुहारिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ

Sep 11, 2025 - 13:48
 0
चार दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का नगरपालिका अध्यक्ष दुहारिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) 69वी जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा सॉफ्ट बॉल व कुश्ती की चार दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता का बुधवार को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी युवराज शर्मा ने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि निर्णायक बंधु से निवेदन करूंगा कि निर्णय में स्पष्टवादिता रखें। जिससे विवाद की स्थिति नहीं बने और आयोजन हमारा सफल रहे। खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेले कोई बात ऐसी मन में नहीं लाएं।आप जो उम्मीद लेकर खेल मैदान में आए हैं उस मुकाम तक आप पहुंचे।

कार्यक्रम संयोजक एवं प्रधानाध्यापक नरेश सैनी ने बताया कि यहां सॉफ्टबॉल और कुश्ती की चार दिवशीय जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें कुश्ती में छात्र वर्ग में कुल 33 टीम है। उनमें कुल 56 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। छात्रा वर्ग में कुल 12 टीम व कुल छात्रा 26 भाग ले रही है। इसी प्रकार कुश्ती में कुल टीम 45 है कुल खिलाड़ी 82 है। सॉफ्टबॉल में छात्र वर्ग में कुल टीम 8 भाग ले रही हैं। इसमें कुल खिलाड़ी 99 भाग ले रहे हैं। छात्रा वर्ग में कुल 6 टीम में भाग ले रही है कुल खिलाड़ी 70 हैं। इस प्रकार सॉफ्टवाल में कुल टीम 14 भाग ले रही है व कुल खिलाड़ी 169 भाग ले रहे हैं। दोनों क्रीडा प्रतियोगिता में कुल 251 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का अतिथियों ने झंडारोहण कर क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप  प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का माला व साफा पहनकर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर अवधूत आश्रम के महंत अमन भारती महाराज, नंदलाल बैरवा, पदमा गोयल, तरुण पांडे, ललित मोहन पांडे, प्रहलाद राय सैनी, राम रतन ताम्बी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................