राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो डॉक्टरों की हुई पदोन्नति, डॉ रीना अग्रवाल एवं डॉ अरुण शर्मा बने डिप्टी डायरेक्टर
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रीना अग्रवाल एवं अरुण शर्मा की पदोन्नति होने पर जहां अस्पताल परिसर में खुशी का माहौल है वहीं कस्बे के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने भी इन्हें बधाई प्रेषित की है l राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रीना अग्रवाल एवं डॉक्टर अरुण शर्मा का डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदोन्नति हुई है l दोनों ही डॉक्टरों की पदोन्नति होने पर कस्बे के लोकेश राठी, राजेंद्र मारवाल, आनंद सैनी, दौलत अग्रवाल, केदारमल अग्रवाल, मोहनलाल सैनी, रामेश्वर लाल राठी, सीताराम दर्जी, राजेंद्र सिंह, शैतान सिंह, सुनील कुमार सैनी, राम सिंह सैनी सहित कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने दोनों ही डॉक्टरों की पदोन्नति होने पर उन्हें बधाई प्रेषित की है l


