सहकार सदस्यता, ग्रामीण सेवा शिविर अभियान को सफल बनाएं-संभागीय आयुक्त

भरतपुर, धौलपुर, डीग, करौली व सवाई माधोपुर के जिला कलक्टरों के साथ वीसी से की समीक्षा

Sep 11, 2025 - 13:51
 0
सहकार सदस्यता, ग्रामीण सेवा शिविर अभियान को सफल बनाएं-संभागीय आयुक्त

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी ने भरतपुर संभाग के सभी जिला कलक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अतिवृष्टि से हुए नुकसान का पुनः आकलन कराएं और आपदा राहत के प्रकरणों में तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि पीड़ितों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। डॉ. सोनी बुधवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भरतपुर, धौलपुर, डीग, करौली और सवाई माधोपुर के जिला कलक्टरों एवं उपखंड अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं।
बैठक में संभागीय आयुक्त ने जल भराव की स्थिति, जल जीवन मिशन, ई-गिरदावरी, जन सुरक्षा सेचुरेशन अभियान, ग्रामीण सेवा शिविर और शहर चलो अभियान सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुनः क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाए, ताकि प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत के लिए बजट आवंटित कराया जा सके।
सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
डॉ. सोनी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षतिग्रस्त सड़कों की वास्तविक स्थिति का फीडबैक लेने के लिए जिला कलक्टरों को पुनः सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बरसात के बाद सड़कों की मरम्मत के कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इसकी जांच उपखंड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से भी कराई जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में खोदी गई सड़कों की भी गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संपर्क पोर्टल के प्रकरणों का हो संवेदनशील निस्तारण
संभागीय आयुक्त ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 30 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लें और परिवादी की समस्या का वास्तविक निराकरण कर उसे जवाब भिजवाएं। उन्होंने निस्तारित प्रकरणों के संतुष्टि लेवल की भी नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी राजस्व वसूली के लक्ष्य अर्जित करने की दिशा में विशेष प्रयास करें और वसूली की प्रगति बढाएं। राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।
ग्रामीण सेवा शिविर-शहर चलो अभियान का हो व्यापक प्रचार
डॉ. सोनी ने आगामी 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले शहर चलो अभियान और 17 सितंबर से शुरू होने वाले ग्रामीण सेवा शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन शिविरों का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि इन अभियानों के साथ वित्तीय समावेशन एवं जन सुरक्षा सेचुरेशन अभियान में भी प्रगति लाकर राज्य स्तरीय रैंकिंग में सुधार किया जाए।
राइजिंग राजस्थान के एमओयू धरातल पर उतारें
राइजिंग राजस्थान प्रोजेक्ट को सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने सभी एमओयू की नियमित निगरानी करने और उन्हें धरातल पर उतारने के लिए दृढ़ प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निवेशक की कोई भी प्रक्रिया किसी भी विभाग में लंबित न रहे और इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करें। 
इस दौरान भरतपुर जिला कलक्टर कमर चौधरी, धौलपुर, डीग, करौली और सवाई माधोपुर के जिला कलक्टरों सीईओ मृदुल सिंह, अतिरिक्ति कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा शहर राहुल सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................