वासवानी को अध्यक्ष एवं मदान को बनाया महासचिव
खैरथल (हीरालाल भूरानी) भारतीय सिंधु सभा इकाई किशनगढ़ बास की एक बैठक संत कंवर राम हरि मंदिर में संपन्न हुई जिसमें भारतीय सिंधु सभा महिला इकाई का गठन किया गया गठन के पश्चात 25 सदस्यों के मंडल में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर तुलसा वासवानी को चुना गया एवं भावना मदान को महासचिव मनाया गया है तथा कोषाध्यक्ष पद पर कोमल मंघनानी को चुना गया । जिला महासचिव सुनील बतरा, भारतीय सिंधु सभा के संरक्षक राजेश कामदार, अध्यक्ष प्रभु दयाल चंदनानी, सचिव संजय बजाज, बंटी हरवानी, महिला मंडल की संरक्षक इंजना बतरा के सानिध्य में महिला मंडल के सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराए गए। मौके पर जिला महासचिव सुनील बतरा बताया कि अभी युवा पुरुष एवं युवा महिला मंडल का गठन होना शेष है, इस अवसर पर आसु हरवानी, पुष्पा कामदार, रेखा तेजवानी, खुशी बतरा, भाविका भारती, हिमांशी मंघनानी, पूजा भारती, कीर्ति अडवानी, रेशमा अडवानी, कशिश पमनानी,शिवानी घिंगाणी, सोनिया, भगवती मदान, नरेश मंघनानी, हीरु हरवानी, सुनील वलेचा, सहित महिला मंडल की अनेक सदस्य मौजूद रही

