रतनपुरा गांव में बाजरे के खेत में निकला 10 फीट लंबा अजगर

Sep 12, 2025 - 12:42
 0
रतनपुरा गांव में बाजरे के खेत में निकला 10 फीट लंबा अजगर

अलवर (राजस्थान) सकट क्षेत्र की ग्राम पंचायत नीमला के रतनपुरा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय डर का माहौल पैदा हो गया, जब ग्रामीणों ने एक बाजरे के खेत में करीब 10 फीट लंबा अजगर देखा। अचानक खेत में अजगर दिखने से लोग डरकर इकट्ठे हो गए। ग्रामीण नेमी नीमला ने तुरंत राजगढ़ के सोनू कोली और सतीश को सूचना दी। दोनों ने मौके पर पहुंचकर सावधानी पूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित राजगढ़ क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय लाया गया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी राहुल फौजदार की देखरेख में अजगर का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद उसे राजगढ़ वन क्षेत्र में उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी राहुल फौजदार ने सोनू कोली और उनकी टीम के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण में जागरूक नागरिकों का सहयोग बेहद अहम है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी को कोई वन्यजीव संकट में दिखे तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते उन्हें सुरक्षित किया जा सके। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................