जिला स्तरीय खो-खो क्रीडा प्रतियोगिता में कठूमर ब्लाँक का रहा दबदबा

Sep 14, 2025 - 13:08
Sep 14, 2025 - 13:09
 0
जिला स्तरीय खो-खो क्रीडा प्रतियोगिता में कठूमर ब्लाँक का रहा दबदबा

कठूमर (दिनेश लेखी)  69 वीं जिला स्तरीय खो-खो क्रीडा  प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय हींसला, थानागाजी में कठूमर ब्लॉक की खो-खो टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
खो-खो के मुख्य निर्णायक शिब्बो राम सोनी ने बताया कि कठूमर ब्लॉक की खो-खो टीम ने प्रतियोगिता मे अपना शानदार प्रदर्शन कर अच्छी जीत हासिल करते हुए 17 वर्षीय छात्रा वर्ग मे  राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय कांटवाडी ने प्रथम स्थान किया। तथा 17 वर्षीय छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय इंद्रा कॉलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और 17 वर्षीय छात्रा वर्ग मे राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय तिगरिया ने तृतीय स्थान एवं 19 वर्षीय छात्र वर्ग मे राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय कठूमर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया हैंl 

कठूमर ब्लॉक से 69वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता मे चयनित हुए खिलाड़ी छात्रा कृष्णा, पायल जाट , कोमल बाई,मोनिका, कोमल जाट, मीनाक्षी चौधरी तथा छात्र सूरज लेखी, मोनू, विनोद कुमार तरोलिया, विवेक कुमार अपने अलवर जिले का राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे।
खेल प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर क्षेत्र वासियों ने मुख्य निर्णायक शिब्बो राम सोनी, प्रशिक्षक सुमरन गुर्जर, रोशन वर्मा एवं दल प्रभारी भारती, संदीप सैनी, पूरनमल मीना, नेहा एवं लोकेश कुमार मीना को बधाइयां दी एवं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना कीl 

इधर सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने की पहल पर शारीरिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवं कैलाश जाट शारीरिक शिक्षक ने इस सत्र 2025-26 मे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मे प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का ब्लॉक पर सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की है l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................