स्वामी संत हिरदाराम साहिब पुष्कर राज के 119वे. अवतरण दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) स्वामी संत हिरदाराम पुष्कर राज जी के आशीर्वाद से स्वामी संत सिद्ध भाऊ जी के आशीर्वाद प्रेरणा व मार्गदर्शन से जीव कल्याण सेवा समिति व आहूजा परिवार के सहयोग से आज दिनांक 14 सितंबर को भारी संख्या में गरीबों व निसहाय लोगों में भोजन प्रसादी का वितरण किया गया ।इस विशेष कार्यक्रम पर जीव कल्याण सेवा समिति के सदस्यों के साथ अंकित आहूजा, रक्षित,दीपिका अनमोल चिनू ने काफ़ी उत्साह के साथ इस विशेष कार्यक्रम में सहयोग किया। जिससे मानव कल्याण कर नई पीढ़ी में गरीबों व जरुरत मंद लोगों की सेवा करने की अच्छी सोच का विकास हुआ ।
जीव कल्याण सेवा समिति के सेवाकर्ता जमनादास आहुजा,शालू केसवानी,नन्द किशोर शखरानी,सरिता नानकानी, प्रकाश जया नैनानी,दिनेश हर्षिता मोतियानी, तुषार नैनानी डॉ.पायल शेवानी,देवआनंद योगिनी नैनानी,रुक्मणीअमरवानी प्रत्येक माह की 25 तारीख को खैरथल में नि:शुल्क शिविर में अपनी सेवाएं देते हैं।

