कस्बा अलावडा में रोटरी क्लब द्वारा लगे चिकित्सा जांच शिविर का विधायक ने किया अवलोकन

Sep 14, 2025 - 13:33
 0
कस्बा अलावडा में रोटरी क्लब द्वारा लगे चिकित्सा जांच शिविर का विधायक ने किया अवलोकन

रामगढ़ (राधेश्याम गेरा) उपखण्ड क्षेत्र के कस्बा अलावडा में आजाद युवा मंडल और समाज सेवी संजय सिंघल के सहयोग से अलवर रोटरी क्लब द्वारा चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया।
 शिविर में विधायक सुखवंत ने  दोपहर दो बजे पंहुच आयोजित शिविर का अवलोकन किया। उसके बाद में रोटरी क्लब और आजाद युवा मंडल द्वारा शिविर में पधारे विधायक सुखवंत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, गोविंदगढ़ के पूर्व मंडल अध्यक्ष का आजाद युवा मंडल अध्यक्ष अभिषेक रावल,बिसम्बर जैन, वेदांशु रावल, हरिओम शर्मा, द्वारा स्वागत किया गया उसके बाद में कार्यक्रम संयोजक आशिश गोयल,संजय सिंघल व रोटरी क्लब सदस्यों द्वारा विधायक सुखवंत सिंह का स्वागत किया गया। विधायक के स्वागत के पश्चात आजाद युवा मंडल व रामलीला कमेटी सदस्यों द्वारा रोटरी क्लब अलवर अरावली अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सचिव दीपक सिंघल, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र गोयल,सरंक्षक पियुष जैन,शुभम जैन, पूर्व अध्यक्ष कमल बांगा व डॉ.अजीत सिंह, डाॅ.राकेश गोचर, डाॅ. आकाश बंसल , डॉ हीरालाल, डॉ. सरिता गढ़वाल, डॉ सुदीक्षा बंसल, का स्वागत बिसम्बर जैन, हरिओम भार्गव,वेदांशु रावल, सुनील सोनवाल,चमन शर्मा, कृष्ण कुमार कालरा,गीता देवी, निर्मला शर्मा द्वारा स्वागत किया गया,मंच संचालन कृष्ण कालरा उर्फ भवानी द्वारा किया गया।

इस दौरान रोटरी क्लब सरंक्षक पियुष जैन ने बताया कि रोटरी क्लब अरावली द्वारा भामाशाहों के सहयोग से बच्चों के लिए एख लाख कॉपियां छपवाई गई हैं,। कॉपियां का विधायक सुखवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, गोविंदगढ़ के पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित अतिथियों के हाथों  विमोचन कराया गया।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि इस तरह के शिविर लगाने से ऐसे स्थानीय लोगों को लाभ मिलता है जो अपनी आर्थिक स्थिति या उम्रदराज होने  से बड़े शहरों में उपचार लेने भी नहीं जा सकते। अलावडा में शिविर लगे शिविर में मुझे भी आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए विधायक ने शिविर आयोजित कर्ता रोटरी क्लब सदस्यों और शिविर संयोजकों सहित सहयोग देने वाले आजाद युवा मंडल को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। और कहा कि इस तरह के शिविर आयोजित करते रहा करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................