रामगढ़ में साइबर संग्राम: फर्जी सिम जारी करने वाला विक्रेता गिरफ्तार, ग्राहकों के आधार कार्ड का करता था दुरुपयोग

Sep 14, 2025 - 15:09
 0
रामगढ़ में साइबर संग्राम: फर्जी सिम जारी करने वाला विक्रेता गिरफ्तार, ग्राहकों के आधार कार्ड का करता था दुरुपयोग

रामगढ़ के उद्योग नगर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड जारी करने वाले POS विक्रेता सतपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। सतपाल गोलेंटा का रहने वाला है।

फर्जी सिम कार्ड जारी करता था आरोपी

जांच में पता चला कि आरोपी ने अब तक 27 फर्जी सिम कार्ड जारी किए हैं। वो अपने ग्राहकों के आधार कार्ड और फोटो का दुरुपयोग करता था। इन फर्जी सिम को वो ठगी करने वाले गिरोहों को उपलब्ध कराता था।

मामला फरवरी 2024 में सामने आया। एक व्यक्ति ने लोहिया बाजार में सिम पोर्ट कराया था। इस दौरान सतपाल ने उसके आधार और फोटो का दुरुपयोग किया। बाद में इसी आधार विवरण से अवैध सिम जारी कर साइबर अपराध में इस्तेमाल किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई। आईपीएस श्रीकांत कांबले और आरपीएस हिताराम शर्मा के सुपरविजन में विशेष टीम बनाई गई थी। उधोग नगर थाना टीम का नेतृत्व रामगढ़ एएसपी अलका और प्रभारी महावीर सिंह बाईसी ने किया। टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और टेलीकॉम एक्ट 2023 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच रामगढ़ थानाधिकारी विजेंद्र सिंह कर रहे हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो सिम केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही लें। साथ ही अपने पहचान पत्र की प्रतियां सावधानी से दें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................