हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के बलिदान दिवस पर विशेष तैयारियां

Sep 14, 2025 - 15:11
Sep 14, 2025 - 15:12
 0
हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के बलिदान दिवस पर विशेष तैयारियां

तखतगढ  (बरकत खान) मालपुरा पट्टी स्थित साध अनुपदास झुपड़ी में रावणा राजपूत समाज 18 गाँव पट्टी की विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज बंधुओं ने आगामी 23 सितम्बर को जालोर मुख्यालय पर आयोजित हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के 107वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में अधिकतम संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया।

बैठक में तय किया गया कि समाज बंधुओं की सुविधा के लिए बसों की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके अंतर्गत एक बस तखतगढ़ से, एक बस रसियावास खुर्द व सेदरिया से तथा एक बस बेदाणा, अगवरी और दयालपुरा से सुबह 8 बजे रवाना होगी। सभी बसें महामंडलेश्वर संतोष भारती महाराज के सान्निध्य में मालपुरा पट्टी से जालोर के लिए प्रस्थान करेंगी।

इस अवसर पर समाज केअध्यक्ष कर्ण सिंह उपाध्यक्ष खीम सिंह, करण सिंहतखतगढ़, रमेश सिंह, हेम सिंह लक्ष्मण सिंह हड़मत सिंह, जवान सिंह, सुरेश सिंह, जोग सिंह, पर्वत सिंह विजयसिंह ,मोहन सिंह रतन सिंह, मग सिंह, हिम्मत सिंह, जबर सिंह धर्मसिंह किशनसिंह सहित सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने यह संकल्प लिया कि वीर शहीद मेजर दलपत सिंह देवली की शौर्यगाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए समाज निरंतर प्रयासरत रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................