भाजपा की सेवा पखवाड़ा मंडल कार्यशाला का हुआ आयोजन

Sep 15, 2025 - 12:38
 0
भाजपा की सेवा पखवाड़ा मंडल कार्यशाला का हुआ आयोजन

सकट क्षेत्र के मोतीवाड़ा गांव मे भारतीय जनता पार्टी राजपुर धमरेड मंडल के कार्यकताओं की सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष ब्रजमोहन योगी की। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र के समकक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला के दौरान भाजपा  जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद शर्मा ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू किया जाएगा। जिसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना,एक पेड़ मां के नाम जैसे कार्य शामिल हैं।

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गईं। मंच संचालन कृष्ण अवतार शर्मा ने किया। इस मौके पर महामंत्री रामावतार शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरण मल शर्मा,सुरेश पारीक, शेरसिंह गुर्जर, सुरेंद्र प्रधान,मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा ,फूलचंद सैनी,कोषाध्यक्ष सुभाष गोस्वामी,शेखर तम्बोली,सुरेंद्र शर्मा,सुल्तान सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................