कठूमर में रोडवेज़ बस से कुचलकर साठ वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके हुई दर्दनाक मौत

Sep 15, 2025 - 12:39
 0
कठूमर में रोडवेज़ बस से कुचलकर साठ वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके हुई दर्दनाक मौत

कठूमर (दिनेश लेखी)  कस्बे के अहिंसा सर्किल पर सोमवार को दोपहर रोडवेज बस से उतरते समय पहिये के नीचे आने पर साठ वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका बसेठ गांव में गमी में शामिल होने आ रही थी।
हड कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने बताया कि यूपी के अडिंग थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी साठ वर्षीय महिला दयावती पत्नी गिर्राज जाटव अपने पुत्र विजय सिंह उम्र चालीस साल के साथ जयपुर गोवर्धन बस से कठूमर के समीपवर्ती गांव बसेठ में गमी में शामिल होने जा रही थी। कि दोपहर दो बजे जैसे ही अन्य सवारियों के साथ महिला कस्बे के नगर बस स्टैंड स्थित अहिंसा सर्किल पर उतर रही थी कि रोडवेज बस चालक ने लापरवाही से बस चला दी जिससे पहिए के नीचे आने से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसका पुत्र पहले ही उतर गया था।

सूचना मिलने पर कठूमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कठूमर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। और पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया और बस परिचालक व चालक फरार हो गये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................