गौशाला की जमीन पर कब्जा करने वाले पुलिस को देख भागे, होगी कार्रवाई
अलवर जिले के टहला थाना अंतर्गत नारायणी धाम के पास नांगल चंदेल गांव में गौशाला की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालो के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता गो सांसद केदारनाथ शर्मा को गौशाला प्रबंधक महाराज श्री आनंद गिरि ने सूचना दी गई की ख्यालीराम मीणा एवं हरि नारायण मीणा निवासी लाकाश ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हैं। जो की गौशाला की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं।
गो सांसद केदारनाथ शर्मा द्वारा इसकी सूचना टहला पुलिस को दी गई।
पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचने पर पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। केदारनाथ शर्मा ने बताया कि यह मामला पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा।
आज मंगलवार को पुलिस थाना टहला अंतर्गत पुलिस चौकि गोलाका बास ने आरोपी एवं गो शाला अध्यक्ष को जमीन के आवश्यक दस्तावेज लेकर थाना प्रभारी एवं तहसीलदार के पास जाने के लिए कहा है। जिससे दोनों का संदेह निकल सके कि यह जमीन गोशाला कि है। या फिर आरोपियों की है।


