श्री आदर्श कला मंडल द्वारा रात्रि कालीन रामलीला का मंचन 18 सितंबर से

Sep 16, 2025 - 12:50
Sep 16, 2025 - 12:50
 0
श्री आदर्श कला मंडल द्वारा रात्रि कालीन रामलीला का मंचन 18 सितंबर से

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे के पुरानी सब्जी मंडी स्थित रामलीला मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 सितंबर से रात्रि कालीन रामलीला का शुभारंभ होगा। श्री आदर्श कला मंडल के द्वारा रामलीला संचालन समिति 2025 ने इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। श्री आदर्श कला मंडल अध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि तैयारियों के श्रीगणेश के रूप में रामलीला मैदान में श्री हनुमत ध्वज की स्थापना पूर्व में कर दी गई है। कस्बे में रामलीला का मंचन पिछले 100 वर्षों से चला आ रहा है।
 इसमें सर्वप्रथम 18 सितंबर को गणेश वंदना के साथ रामलीला मंचन में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान से लेकर रामायण के सभी पात्रों का अभिनय के द्वारा प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसके साथ हास्य कलाकारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी मंचन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................