मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु करें सम्पर्क -जिला निर्वाचन अधिकारी

मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026

Sep 16, 2025 - 13:45
 0
मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु करें सम्पर्क -जिला निर्वाचन अधिकारी

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) निर्वाचन विभाग, राजस्थान जयपुर द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार आगामी समय में मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण 2026 आरम्भ होना है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी होने के उपरान्त प्रभावी संचार आवश्यक होगा। 
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चैधरी ने बताया कि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची से संबंधित आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु बीएलओ ध् सुपरवाईजर के फोन नम्बर की सूची जिले की बेवसाईट पर देखी जा सकती है एवं बीएलओ एवं सुपरवाईजर के फोन नम्बर की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी के सोशल मीडिया हैण्डल पर भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ये सूची सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधिगण यथा सासंद, विधायक, पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित सदस्यों एवं स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों के पास उपलब्ध रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................