श्रीजसवंत प्रदर्शनी एवं पशुमेला का शुभारम्भ 27 सितंबर को
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) ऐतिहासिक श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशुमेला-2025 का उद्घाटन शनिवार को प्रातः 8.30 बजे मेला मैदान में जिला कलक्टर एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष कमर चौधरी के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ परम्परागत तरीके से किया जायेगा।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं मेला अधिकारी डॉ. रामकिशन महावर ने बताया कि श्रीजसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला 2025 में विभिन्न कार्यक्रमांे एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत 27 सितम्बर को प्रातः 8.30 बजे मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। 28 एवं 29 सितम्बर को पशु प्रतियोगिता आयोजित होगी साथ ही 29 सितम्बर को सांय 7 बजे भजन जिकडी, 30 सितम्बर को सांय 7 बजे नौटंकी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 से 3 अक्टूबर तक कुश्ती दंगल एवं 1 अक्टूबर को सांय 7 ढोला गायन, 2 अक्टूबर को सांय 3 बजे श्री राम शोभायात्रा तथा सांय 6.30 बजे रावण दहन, 3 अक्टूबर को सांय 7 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 से 4 अक्टूबर तकनीकी सेमीनार आयोजित होगी व 4 को अक्टूबर को सांय 7 बजे बाजार प्रतियोगिता अथवा भजन संध्या, 5 अक्टूबर को सांय 7 बजे क्षेत्रीय कवि सम्मेलन अथवा लाफ्टर शो, 6 अक्टूबर को सांय 7 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन तथा सांय 3.30 बजे पारितोषिक वितरण एवं मेले का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।