जिला कलक्टर ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों वीसी के माध्यम की समीक्षा

सेवा शिविरों में आमजन को मौके पर मिले लाभ - जिला कलक्टर

Sep 16, 2025 - 13:44
 0
जिला कलक्टर ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों वीसी के माध्यम की समीक्षा

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चैधरी ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चलाये जाने वाले सेवा शिविरों में सभी विभाग सक्रियता से भागीदारी निभाते हुये आमजन को मौके पर ही लाभान्वित करते हुये समस्याओं का त्वरित निराकरण करें।
जिला कलक्टर 17 सितंबर से जिले में प्रस्तावित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की तैयारियों की विभागवार समीक्षा करते हुये वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि सेवा शिविरों के दौरान विभागों को जो भी कार्य किये जाने हैं उनकी तैयारी कर शिविरों से पूर्व पात्रता के आधार पर लोगों का चयन करें तथा शिविर में मौके पर ही लाभ प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में वार्डवार आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी आमजन तक पहुॅचाने के लिये कचरा संग्रहण वाहनों से नियमित प्रचार प्रसार किया जाये। सभी क्षेत्रों की समस्याओं को चिन्हित करने के लिये टीम को लगाकर आम लोगों से सम्पर्क करें। उन्होंने आवासीय पट्टा वितरण, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के पात्रजनों को लाभान्वित करना, सामाजिक सुरक्षा योजना का सत्यापन शतप्रतिशत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शिविरों के दौरान क्षेत्र की नालियों की सफाई, सडकों के पेचवर्क एवं नवीन योजनाओं की जानकारी जैसे कार्य भी किये जायें। 
जिला कलक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविरों में राजस्व विभाग को फार्मर पंजीयन, गिरदावरी, कुरजात रिपोर्ट, 136 की शुद्धिकरण, जाति व मूल निवास प्रमाण प्रत्र तथा राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने पंचायत राज विभाग को सांसद व विधायक निधि के लम्बित कार्यों को पूरा कराने, पात्रजनों को स्वामित्व पट्टा वितरण एवं सम्पूर्ण स्वच्छता के तहत निर्देशों के अनुरूप अधिक से अधिक कार्य सम्पादित करने की बात कही। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का सत्यापन, श्रम विभाग की टूलकिट योजना में लाभ देने, पशुपालन विभाग को पशु स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण व मंगला पशुबीमा योजना का लाभ देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग जलभराव क्षेत्रों को चिन्हित कर पानी निकासी के लिये कार्य करें, बांधों, एनिकटों की उॅचाई बढाने व क्षतिग्रस्त बांधों के प्रस्ताव तैयार करायें। उन्होंने कृषि विभाग को योजनाओं की जानकारी देकर बीज मिनीकिट वितरण के लिये पात्रजनों को चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रसद विभाग खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के एलपीजी कनेक्शन की सीडिंग कार्य, गिव अप अभियान का सत्यापन भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग न्यूट्रेशन किट के लिये गर्भवती महिला पंजीकरण, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना से पात्रजनों को लाभान्वित करने का कार्य करें।
उन्होंने सभी विभागों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के शिविरों में योजनाओं की जानकारी के पम्पलेट व पोस्टर प्रदर्शित करने, शिविर आयोजन से पूर्व जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों को सूचना देने, शिक्षण संस्थाओं में अभियान के दौरान किये जाने वाले कार्यों का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होंने शिविरों में राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन के लिए मौके पर ईमित्र, डीड राइटर एव सत्यापन करने वाले को भी उपस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को पीएम किसान योजना एवं कृषि विभाग की योजनाओं के भी जानकारी देकर नवीन सहकारिता के कानून एवं किसान हेतु योजनाओं का भी प्रचार प्रसार करें। 
इस अवसर पर बीडीए कमिश्नर कनिष्क कटारिया, जिला परिषद मृदुल सिंह, अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, अतिरिक्त कलेक्टर शहर राहुल सैनी, नगर निगम कमिश्नर श्रवण विश्नोई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................