ग्रामीण सेवा शिविरों के सफल क्रियान्वयन के लिये नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Sep 16, 2025 - 13:46
 0
ग्रामीण सेवा शिविरों के सफल क्रियान्वयन के लिये नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्व विभाग राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 17 सितम्बर से 7 नवम्बर तक आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। अभियान जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किया जाना है। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
जिला कलक्टर कमर चैधरी ने आदेश जारी कर ग्रामीण सेवा शिविरों के सफल संचालन हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुल सिंह को नोडल एवं अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा को सह नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने शिविरों के दौरान राजस्व विभाग की ओर से जिला स्तर पर नियमित रूप से प्रभावी मॉनिटरिंग एवं समीक्षा हेतु अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा को नोडल एवं तहसीलदार भू-अभिलेख पायल जैन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। आदेशानुसार अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिये राज्य सरकार द्वारा सूचना संकलन हेतु बनाये गये पोर्टल की सत्त मॉनिटरिंग एवं तकनीकी सहायता के लिये संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग विवेक कुमार को जिला स्तर पर तकनीकी नोडल अधिकारी एवं उप निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग पुष्पेन्द्र सिंह को सहायक तकनीकी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................