ग्रामीण सेवा शिविर में तत्काल स्वीकृत हुई विधवा पेंशन

Sep 18, 2025 - 14:40
 0
ग्रामीण सेवा शिविर में तत्काल स्वीकृत हुई विधवा पेंशन

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 18 सितम्बर। गांव खवासपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र टुंडाराम को पिता की मृत्यु के पश्चात मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया था जिस कारण उसकी 75 वर्षीय माताजी की विधवा पेंशन स्वीकृत करवाने में समस्याओं का सामना करना पड रहा था। 
ओमप्रकाश को समस्या के समाधान के लिए कार्यालय ग्राम पंचायत नयावास में संपर्क करने पर पता चला कि ग्राम पंचायत में 18 सितम्बर को राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।शिविर में ओमप्रकाश द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने हेतु आवेदन करने पर उसे प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया तथा साथ ही मृत्यु प्रमाण-पत्र के आधार पर जन आधार में विधवा श्रेणी का अंकन करवा दिया गया एवं विधवा पेंशन स्वीकृत कर दी गई। 
लाभार्थी ओमप्रकाश ने राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर में  मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करवाने एवं विधवा पेंशन स्वीकृति संबंधी समस्या का समाधान होने पर कहा कि मैं राज्य सरकार एवं प्रशासन का सदैव आभारी रहूूंगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................