ग्रामीण सेवा शिविर में स्वामित्व योजना के तहत मिले पट्टे

Sep 18, 2025 - 14:38
 0
ग्रामीण सेवा शिविर में स्वामित्व योजना के तहत मिले पट्टे
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)18 सितम्बर। गांव बरौलीछार निवासी कमल पुत्र दुल्ली को गांव की आबादी में स्थित मकान के दस्तावेज नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कमल को समस्या के समाधान के लिए कार्यालय ग्राम पंचायत बरौलीछार में संपर्क करने पर पता चला कि ग्राम पंचायत में 18 सितम्बर को राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।शिविर में आवेदन करने पर तुरन्त ही स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण किया जाएगा। 
      शिविर की जानकारी प्राप्त होने पर कमल द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर में स्वामित्व योजना के तहत पट्टा के लिए आवेदन किया जिस पर ग्राम पंचायत द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए तत्समय मुझे पट्टा प्रदान किया गया। मकान का पट्टा मिलने से मैं लोन लेकर आजीविका हेतु व्यवसाय प्रारम्भ कर सकता हूं। लाभार्थी कमल ने ग्रामीण सेवा शिविर के संचालन के लिए राज्य सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................