भरतपुर के 5,223 पंजीकृत चालकों को मिलेगा संबल: आयुष्मान भारत और बीमा योजनाओं से जुड़ेंगे वाहन चालक

Sep 15, 2026 - 19:06
 0
भरतपुर के 5,223 पंजीकृत चालकों को मिलेगा संबल: आयुष्मान भारत और बीमा योजनाओं से जुड़ेंगे वाहन चालक

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

ऑटो, टैक्सी व ई-रिक्शा चालकों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेगा परिवहन विभाग

भरतपुर। राजस्थान सरकार के ‘आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र-2023’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत जिले के समस्त ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को सरकार की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

आयुष्मान भारत और बीमा योजनाओं का मिलेगा कवच

अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अभय मुद्गल ने बताया कि संयुक्त परिवहन आयुक्त (नियम) के निर्देशों के तहत चालकों और उनके परिवारों को आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य पात्र योजनाओं में पंजीकृत किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों के परिवारों को स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

जिले के 5,223 चालकों को मिलेगा लाभ

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, भरतपुर जिले में तीन पहिया (माल एवं सवारी) श्रेणी में 4,554 तथा टैक्सी श्रेणी में 669 वाहन पंजीकृत हैं। इस प्रकार कुल 5,223 पंजीकृत वाहनों के चालक इन कल्याणकारी योजनाओं में अपना नामांकन करवाकर सीधा लाभ उठा सकते हैं।

"सड़क पर सेवा देने वाले चालकों के परिवारों को मिला सुरक्षा कवच, सरकारी योजनाओं से मजबूत होगी सामाजिक सुरक्षा।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................