भाजपा कार्यालय कोटकासिम पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही उनका उद्देश्य – अध्यक्ष यशपाल शर्मा

Sep 25, 2025 - 09:15
 0
भाजपा कार्यालय कोटकासिम पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई

कोटकासिम (जयबीर सिंह) भाजपा कार्यालय कोटकासिम पर भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं प्रखर राष्ट्रभक्त, शिक्षाविद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

जीवन और विचारों पर हुआ मंथन
मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने उनके जीवन व विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपाध्याय जी का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना था, जिससे राष्ट्र का समग्र विकास हो सके।

अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, यादव महासभा के अध्यक्ष धर्मचंद गुरु, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मंडल महामंत्री अनिल गुप्ता, कुलदीप यादव, कैलाश चंद्र, विनोद सैनी, अध्यक्ष ओमप्रकाश, चंदन सिंह, धर्म सिंह गुर्जर, धर्मपाल गुरुजी, मुनेश यादव, एमपीएस सत्य प्रकाश यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................