शिक्षक कटारिया का नेशनल वर्कशॉप में चयन
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भारत स्काउट एण्ड गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर राष्ट्रीय कार्यशाला में खींवसर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामणियावाला के यूनिट लीडर कटारिया का चयन हुआ है। सीओ स्काउट अशफाक मोहम्मद पंवार ने बताया कि वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ऑफ स्काउट मुवमेंट के इस पांच दिवसीय इवेंट में देशभर के शांति दूत शिक्षक समन्वयकों की क्षमता का निर्माण कर, सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रभावी योजना बनाने, कार्यान्वयन और सामुदायिक विकास के लिए वैश्विक शांति आंदोलन के रूप में स्काउटिंग की भूमिका पर मंथन होगा। इस प्रकार के इवेंट में प्रशिक्षित होने के बाद जिले भर में स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस चयन पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामलाल खराड़ी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालाराम हुड्डा, पीईईओ दांतीणा सुभाष चन्द्र, सुखदेव मीणा, मकराना स्काउट रामदेव पारीक ने शुभकामनाएं प्रेषित की।