स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता, पेंटिंग्स बनाकर युवाओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे स्वच्छोत्सव के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और विद्यार्थियों के विचारों में गाँधी जी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में यश्मी, आशा, स्नेहा, बबीता, हीना, प्रीति, कंचन, कोमल, रेणु, नन्दिनी, भारती ने अपने भावों को चित्रों में अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेणु ने, द्वितीय स्थान प्रीति ने तथा तृतीय स्थान स्नेहा ने प्राप्त किया।कार्यक्रम में डॉ. दीपक कुमार राजवीर सिंह मीणा, सरस्वती मीणा, विक्रम सिंह, आशीष शर्मा आदि ने सहयोग किया।