तखतगढ़ हॉस्पिटल में 60 लाख की लागत से बन रहे लैब भवन का चैयरमेन ने किया निरीक्षण
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ नगर पालिका चेयरमैन ललित रांकावत ने दोपहर में हॉस्पिटल में 60 लाख की लागत से बन रहे पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त मेटेरियल सहित गुणवत्ता को देखा, हॉस्पिटल परिसर में निर्माणाधीन लैब भवन के निरीक्षण में निर्माण कार्य की गुणवत्ता तय मानकों के अनुसार सामग्री का उपयोग सहित निर्माण कार्य के अनुसार सामग्री का उपयोग सहित निर्माण कार्य की गति का जायजा लिया ओर तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए, ताकि स्थानीय लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध हो सके। नगर पालिका चेयरमैन ललित रांकावत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा इस लैब भवन निर्माण का गत 24 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के हाथों से शिलान्यास किया था।
उन्होंने बताया कि लैब भवन निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है ओर अभी बिल्डिंग तैयार होने की अंतिम दौर में है। ऐसे में जल्द से जल्द आमजन को समर्पित होगा। पालिका चेयरमैन ने कहा कि CHC में पर्याप्त चिकित्सक पोस्टेड है। आधुनिक सुविधा युक्त लैब में मरीजों को ओर भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। निरीक्षण दौरान उपस्थित प्रभारी डॉ सुरेश चौधरी, बिपीएम प्रमोदगिरि, प्रमुख व्यवसायी नरसाराम कुम्हार आदि उपस्थित रहे