हाईवे पर पैदल युवक को कुचला, मौत: पेट के ऊपर से निकला टायर, आंते-लीवर तक बाहर आ गए

Feb 8, 2026 - 14:21
 0
हाईवे पर पैदल युवक को कुचला, मौत: पेट के ऊपर से निकला टायर, आंते-लीवर तक बाहर आ गए

पाली में अज्ञात वाहन ने पैदल युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी के टायर पेट के ऊपर निकल गए, जिससे लीवर और आंतड़िया बाहर आ गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसा पाली-जोधपुर रोड पर खारड़ा टोल नाके के पास शनिवार रात को हुआ।

  • पेट के ऊपर से निकल गया वाहन का पहिया

पुलिस के अनुसार, युवक शनिवार देर शाम पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन का पहिया युवक के पेट के ऊपर से निकल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर उसे तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में सूचना भेजकर और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

पुलिस की एक टीम खारड़ा टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा किस वाहन से हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है युवक मजदूरी करने के बाद घर लौट रहा था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................