महिला वैश्य महासम्मेलन समिति कठूमर की बैठक हुई संपन्न : प्रथम डांडिया महोत्सव का आयोजन 24 सितंबर को
कठूमर / दिनेश लेखी। महिला वैश्य महासम्मेलन समिति कठूमर की बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि समिति के तत्वावधान में प्रथम डांडिया महोत्सव का आयोजन 24 सितंबर को शाम पांच से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केवल वैश्य महिलाओं को ही एंट्री दी जाएगी ।
कार्यक्रम संयोजक पलक खंडेलवाल व पिंकी खंडेलवाल ने बताया कि अध्यक्ष बीना बंसल के नेतृत्व में कठूमर कस्बे में पहली बार आयोजित किए जा रहे डांडिया महोत्सव में पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती, महाराष्ट्रीयन कार्यक्रमो का तड़का रहेगा। कार्यक्रम में ओपन व ग्रुप डांस किये जायेगे। कार्यक्रम में प्रवेश पास के जरिए दिया जायेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महिलाओं की समितियां बनाई गई है। इन समितियों में महामंत्री वर्षा जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीना खंडेलवाल व अनीता जैन , कोषाध्यक्ष पारूल खंडेलवाल, प्रचार मंत्री अर्चना खंडेलवाल, मंत्री साक्षी बंसल, सांस्कृतिक मंत्री पूजा जैन, उपाध्यक्ष अनीता खंडेलवाल, संगठन मंत्री सोनिया बंसल, कार्यालय मंत्री ज्योति खंडेलवाल को शामिल किया गया है।


