बावड़ी में अफीम तस्कर गिरफ्तार, 2.070 किलो अफीम दूध जब्त

Sep 21, 2025 - 15:33
 0
बावड़ी में अफीम तस्कर गिरफ्तार, 2.070 किलो अफीम दूध जब्त

बावड़ी जोधपुर (निसार ग़ौरी)
डीएसटी जोधपुर ग्रामीण व खेड़ापा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बावड़ी कस्बे में अवैध अफीम दूध के तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश पुत्र रमेशराम विश्नोई निवासी अरणियानाडा अणवाणा के कब्जे से 2.070 किलोग्राम अफीम दूध बरामद किया गया।

जोधपुर ग्रामीण एसपी नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन व वृताधिकारी भोपालगढ़ भूराराम खिलेरी के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया और थानाधिकारी खेड़ापा लाखाराम जाखड़ के नेतृत्व में टीम ने अणवाणा तिराहा HP पेट्रोल पंप के सामने घेराबंदी कर आरोपी सुरेश पुत्र रमेशराम विश्नोई, निवासी अरणियानाडा अणवाणा, थाना खेड़ापा, जिला जोधपुर को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से अवैध अफीम दूध बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच थाना भोपालगढ़ द्वारा की जा रही है।

पुलिस टीम:- कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, राकेश नेहरा, मुकनसिंह, हरेन्द्र लोहरा, सोहनराम, अशोक भाटी, राकेश भूंकर, भोमाराम, नारायणराम व थानाधिकारी खेड़ापा लाखाराम, सउनि धर्मेन्द्र, बबलेश कुमार, अचलाराम और धर्मेन्द्र ठोलिया शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................