अंता गढ़ परिसर में रामलीला का शुभारंभ हुआ, पहले दिन नारद मोह प्रसंग दिखाया
अंता {शफीक मंसूरी )अंता में श्रीराम कला मंडल समिति द्वारा आयोजित श्रीराम रंगमंच गढ़ परिसर में सोमवार रात्रि को रामलीला का अतिथियों ने फीता काटकर, जय श्रीराम के जयघोष के साथ शुभारम्भ किया । यह रामलीला नगर पालिका अंता के विशेष सहयोग से की जा रही है । मंडल अध्यक्ष हरीश भंडारी ने बताया कि रामलीला शुभारंभ के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान शिवराज सिंह नागदा रहे । विशिष्ट अतिथि बंशीलाल सोनी, भारत गालव, मोहित कालरा, भवानीशंकर कुमावत, पार्षद धनराज चौरसिया, कीर्ति मालव, नंदकिशोर नायक, महेंद्र सुमन , हेमंत नागर, युवा नेता सतीश नागर, दीपक सैनी, नवल नागर, जितेन्द्र मीणा, मुरलीधर गहलोत, लक्ष्मण सिंह, केदार मालव, रोहित राठौर, वैभव नागर, जीतमल मेहरा, जितेंद्र सुमन, अर्जुन मेहरा ने विधिवत रूप से श्रीगणेश व रामायण का पूजन कर किया । तत्पश्चात मंडल द्वारा सभी अतिथियों का दुप्पटा धारणकर प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया ।
मंडल कोषाध्यक्ष धनराज चौरसिया ने बताया कि रामलीला के प्रथम दिन श्रीरामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में कलाकारों ने मंच पर शिवपार्वती संवाद, नारद मोह, रावण-कुम्भकर्ण-विविषण जन्म, रामजन्म की लीलाओं का वर्णन किया गया । नारद मोह प्रसंग में नारद मुनि के अहंकार और भगवान विष्णु की लीला का मनोहारी चित्रण किया गया । वहीं कुम्भकर्ण-विविषण रावण जन्म प्रसंग में उसके जन्म से जुड़ी पौराणिक कथा को प्रभावशाली संवादों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया । रावण जन्म प्रसंग में राक्षसी वंश, तपस्या, और रावण के बल-घमंड की शुरुआत को पौराणिक संदर्भों के साथ प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया । प्रथम दिन बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाव विभोर होकर रामलीला देखी । वही श्रीराम कला मंडल अंता के कलाकारों ने समर्पण व निष्ठा के साथ अभिनय कर पौराणिक दृश्यों को जीवंत बना दिया । इस दौरान मंडल निर्देशक त्रिलोकचंद शर्मा, बाबूलाल मालव, भंवरलाल दाधीच, मंत्री हरिशंकर गुर्जर, गोविंद सोनी, जितेंद्र सुमन, कन्हैयालाल सेन, प्रकाश राणा, रोहित नंदवाना, देवेश व्यास, गणेश दाधीच, भवानी सिंह, तरुण शर्मा, बिरधी लाल, महेश गौतम, देवेश मालव, आनंद शर्मा, रासबिहारी नागर, त्रिलोक वैष्णव, मयंक माहेश्वरी, हरीश वैष्णव, अशोक चौहान, रामचरण, मनोज कुशवाहा, भरत शर्मा, किशन गर्ग, सुरेंद्र शर्मा, हेमंत गुप्ता सहित स्थानीय कलाकार अपनी पात्रों की भूमिका निभा रहे हैं ।