प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उप सेवा केन्द्र कठूमर के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ आयोजित

Sep 26, 2025 - 13:06
 0
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उप सेवा केन्द्र कठूमर के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ  आयोजित

कठूमर (दिनेश लेखी) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उप सेवा केन्द्र कठूमर के तत्वावधान में द्वारका पैलेस मैरिज होम में नव रात्रि के उपलक्ष्य में नौ देवीयो की साकार झांकीयों का नगर केन्द्र की प्रभारी राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका पूर्व चेयरमैन शेर सिंह मीणा व वशिष्ठ अतिथि पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुनील बजाज थे। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
कठूमर केन्द्र प्रभारी राजयोगिनी प्रीती बहन ने उपस्थित सभी दर्शकों को आत्मस्मृति का तिलक व देवी मां की चुनरी पहनाई।ब्रम्हाकुमार रामसिंह ने नवरात्रि महोत्सव पर सभी दर्शक भाई -बहनो को शुभकामनाएं जीवन मंगलमय व बधाईयां दी। ब्रम्हाकुमारी मोनिका ने मां के दरबार में एक आकर्षक नृत्य "लाल-लाल चुनरी सितारों वाली"प्रस्तुत किया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शेर सिंह मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि  देवी मां सभी भक्तों पर कृपा व दया की वर्षा कर सभी की मनोकामना पूरी करती हैं। कुमारी कध्रुविका ने मां की महिमा में एक आकर्षक नृत्य"मेरी मां के बराबर कोई नहीं" प्रस्तुत किया। कुमारी सरोश ने एक ओजपूर्ण नृत्य"रण में कूद पड़ी मां काली" की प्रस्तुति दी। राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी हीरा बहन अपने उद्बोधन में कहा कि  देवी मां का स्थान दिलों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है, वैसे भी जितने भी भारत में देवियों के पवित्र स्थान है वह पर्वतों पर स्थित है। यह उनकी ऊंची स्थिति की निशानी है।

मां बच्चों पर सर्वस्य न्यौछावर कर देती है। भारत में देवियां कभी भी दीन-हीन नहीं थी।धन के लिए दीपावली पर्व पर धन के लिए मां लक्ष्मी से ही याचना करते हैं। जवान जब युद्ध के लिए प्रस्थान करते हैं तो मां दुर्गा से ही शक्ति पर्याप्त करते हैं। मां काली  पाप का नाश करने वाली है। ज्ञान और विज्ञान प्रदान करने वाली विद्या की देवी मां सरस्वती सर्वविदित है। अन्य देवीयो के अलावा भारत को भी मां कहते हैं।गाय भी भारत में मां की तरह पूजनीय है। मां का रूप दया वान के साथ ही शक्ति स्वरूपा भी है। ब्रम्हाकुमारी बहनें भी चैतन्य में देवीया ही हैं जो विश्व भर में जन-जन में ज्ञान की वर्षा कर रहीं हैं। मां का वर्णन पूर्ण रूप से नहीं किया जा सकता है।अन्त में उन्होंने सभी दर्शक भाई-बहनो को शुभकामनाएं दी। राजयोगिनी तारेश बहन सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कुशल मंच संचालन राजयोगिनी राधा बहन ने किया। सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................