कस्बे में मां धौलागढ़ देवी युवा भक्त मंडल की बैठक हुई आयोजित
बैठक में सर्वसम्मति रामजीलाल वकील को अध्यक्ष तथा रिमांशु शर्मा को कोषाध्यक्ष किया नियुक्त
कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे में मां धौलागढ़ देवी युवा भक्त मंडल की बैठक गणेश मंदिर पर आयोजित हुई। जिसमे सर्वसम्मति रामजीलाल वकील को अध्यक्ष तथा रिमांशु शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
पूर्व अध्यक्ष विकास भारद्वाज एवं कोषाध्यक्ष रिमांशु शर्मा ने बताया कि कठूमर से धौलागढ़ देवी की आठवीं पदयात्रा 28 सितंबर रविवार को प्रातः सवा 6 बजे गंगा महारानी मंदिर से प्रस्थान करेगी। पदयात्री को एक सौ रुपये का शुल्क कमेटी को जमा कराना होगा।
धौलागढ़ देवी पर धर्मशाला में भोजन प्रसादी का आयोजन कमेटी द्वारा किया जायेगा। नवरात्रि व्रत रखने वालो को अलग से सागार की व्यवस्था भी की जावेगी।
बैठक में यतीश खंडेलवाल, सोमेश्वर चौधरी, सुमित सोनी, मनीष चौधरी, दिगंबर चौधरी, मधुर शर्मा, बिन्ना मसारी, विकास बंसल, आकाश चौधरी, राकेश चौधरी, गौरव सोनी, लोकेश शर्मा सहित समस्त कमेटी सदस्य मौजूद थे।