सडक सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की बनायें कार्य योजना-जिला कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में सडक सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
जिला कलक्टर ने कहा कि आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोकने के लिये सभी विभाग पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिये सारस चौराहे पर बीडीए, नगर निगम और एनएचएआई तथा पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से निरीक्षण कर दुर्घटना रोकथाम के लिये प्लानिंग करें।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर निराश्रित पशुओं को नगर निगम के सहयोग से पकडकर आसपास की गौशालाओं में पहुॅचाऐं जिससे पशुजनित दुर्घटना रोकी जा सकें। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिये कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमित रूप से टीम द्वारा पैट्रोलिंग करवाया जाना सुनिश्चित करंे। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाये गये निर्धारित बस स्टॉप पर ही बसों का ठहराव किया जाये साथ ही रोडवेेज और प्राईवेट बस ऑपरेटरों के साथ बैठक करें।
जिला कलक्टर ने एनएचआई को राष्ट्रीय राजमार्ग पर घनी आबादी क्षेत्र, अस्पताल, स्कूल व अन्य जनहित स्थानों के साईनेज प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। उन्होंने शहर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दुपहिया वाहन चालकों को हैलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें तथा प्रमुख चौराहों पर वाहनों को खड़ा नहीं होने दें। उन्होंने आरएसआरडीसी के अधिकारी को निर्धारित टोलों पर एम्बूलेंस सुविधा के प्रस्ताव तैयार की शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिये। उन्होंने भरतपुर-उच्चैन-बयाना सडक पर स्थित बीरमपुरा गांव में बरसात के पानी निकासी करते हुये भविष्य में जलभराव की स्थिति पैदा न हो इसके लिये स्थाई समाधान का प्लान तैयार करने के निर्देश दिये।
उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग, आरएसआरडीसी, नगरनिगम, बीडीए एवं संबंधित अधिकारी बरसात के कारण जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर आपदा प्रबन्धन विभाग को भिजवायें जिससे समय पर मरम्मत करवाई जा सके। उन्होंने कंजोली आरओबी की क्षतिग्रस्त सडक की शीघ्र मरम्मत कार्य करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने रूपवास ब्रिज प्रोजेक्ट को लेकर भी एनएचएआई के अधिकारियों से फीडबैक लिया।
जिला कलक्टर ने जिले में हिट एंड रन के मामलों में घायल अथवा मृत्यु के प्रकरणों का फीडबैक लेते हुये कहा कि एनएचआई, पीडब्ल्यूडी, पुलिस और आरएसआरडीसी विभाग के अधिकारी दुर्घटना स्थलों पर घटना के कारणों का विश्लेषण करें। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी प्रकरणों की सूचना एसएचओ को संबन्धित उपखंड अधिकारी को दी जाये जिससे सरकार के पोर्टल पर सूचना भेजी जा सके। उन्होंने जिले के हिट एंड रन मामलों को समय पर पोर्टल पर अपलोड़ करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, अधीक्षण अभियन्ता सानिवि रिद्धीचन्द मीना, परिवहन अधिकारी इन्दु मीणा, पुलिस उप अधीक्षक (यातायात) नरेन्द्र कुमार, एनएचएआई के अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।