ऑनलाइन शिक्षा पर शोध कर प्रहलाद सहाय मीणा ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

May 12, 2026 - 19:21
 0
ऑनलाइन शिक्षा पर शोध कर प्रहलाद सहाय मीणा ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

कठूमर (दिनेश लेखी) सिकराय उपखंड क्षेत्र के गरोटा गांव निवासी प्रहलाद सहाय मीणा ने शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी, चिकानी (अलवर) से “ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली (ई-लर्निंग) द्वारा शैक्षिक प्रणाली का माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के व्यवहार पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार 9 मई 2026 को उनका वाइवा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शोध कार्य उन्होंने शिक्षाविद् प्रो. डॉ. देवेंद्र कुमार के निर्देशन में शिक्षा संकाय के अंतर्गत किया।
शोध में ऑनलाइन शिक्षा के विद्यार्थियों की अध्ययन शैली, मानसिकता, अनुशासन, सामाजिक व्यवहार एवं शैक्षणिक प्रदर्शन पर पड़ने वाले सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शोध की गुणवत्ता एवं निष्कर्षों की सराहना करते हुए उन्हें पीएचडी उपाधि प्रदान की।
वर्तमान में प्रहलाद सहाय मीणा रविंद्र पाल सिंह परमार टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों एवं ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................