तखतगढ़ मे 152 किशोरी बालिकाओं का हिमोग्लोबिन किया गया परीक्षण
तखतगढ़ (बरकत खान) अभय नोबल स्कूल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत राजकीय (सी.एस.सी.) अस्पताल तखतगढ़ की टीम द्वारा 10 वर्ष से अधिक आयु की 152 किशोरी बालिकाओं का हिमोग्लोबिन परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर लता, धनराज वर्मा, महेश जोशी तथा प्रवीना सिस्टर ने बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही उन्हें एनीमिया से बचाव, संतुलित आहार, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन तथा नियमित स्वास्थ्य जांच की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बताया गया कि स्वास्थ्य ही सशक्त जीवन की नींव है। यदि किशोरी अवस्था से ही पोषण और स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाए तो भविष्य में नारी न केवल स्वयं स्वस्थ रह सकेगी बल्कि एक सशक्त परिवार के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा सकेगी। बालिकाओं ने भी इस कार्यक्रम से जुड़कर कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।