बसंत में खेतेश्वर महाराज का जन्मोत्सव मनायाः युवाओं ने निकाली शोभायात्रा, रथ पर खेतेश्वर महाराज की झांकियां सजाई

तखतगढ़ (बरकत खान) बसत में राजपुरोहित समाज के आराध्य संत ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 खेतेश्वर महाराज का 113वां जन्मोत्सव मंगलवार को बसंत में मनाया गया। गांव में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया शोभायात्रा चारभुजा मंदिर से शुरू हुई। भगवान खेतेश्वर आश्रम पहुंची। रथों पर खेतेश्वर महाराज की आकर्षक झांकियां सजाई गईं।
बैंड-बाजों और धार्मिक झंडों के कलश यात्रा निकाली गई थी साथ में समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया राजपुरोहित आश्रम में इसमें शिक्षा, समाज और संस्कार विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने खेतेश्वर महाराज की शिक्षाओं और समाज सुधार में योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि गुरु महाराज ने जीवनभर समाज को एकजुट करने का कार्य किया। युवाओं को संस्कारवान और शिक्षित बनने का संदेश दिया गया कार्यक्रम के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। खेतेश्वर जन्मोत्सव समिति के सदस्यों ने कहा कि गुरु महाराज के बताए मार्ग पर चलकर समाज को संगठित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।






