खेत में घायल पड़ी अवस्था में बुजुर्ग महिला को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया

Sep 28, 2025 - 13:44
 0
खेत में घायल पड़ी अवस्था में बुजुर्ग महिला को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

कस्बे के रोणीजा रोड पहाड़ के पास  खेत में घायल अवस्था में बुजुर्ग महिला पड़ी हुई थी। समाज सेवी  इकबाल खान एवं पड़ोस के ही लोगों द्वारा  महिला को देख ऐसी हालत में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस चौकी इंचार्ज शहजाद खान तुरंत मौके पर पहुंचे उन्होंने महिला के पैरों में चोट के निशान देख  एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला मानसिक रूप से  कमजोर है। घायल ने अपना नाम आसिनी निवासी गोपालगढ़ के पास मालकी बताया है। इसका एक भाई गोविंदगढ़ कस्बे में तैयब खान को सूचना दी गई। उसके अस्पताल में पहुंचने पर बताया कि यह मेरी बहन है दिमाग से कमजोर है पैरों में हो सकता है कोई एक्सीडेंट वगैरा से घायल हुई है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के भाई को  महिला को सुरक्षित सौंप दिया है। जिसकी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................