नवरात्र पर मां खिमज माता मंदिर में गरबा
तखतगढ़ / बरकत खा
कोसेलाव गांव के माली समाज का मंदिर खीमज मा स्थित श्री खिमज माताजी मंदिर प्रांगण में शारदीय नवरात्र के अवसर पर गरबा नृत्य कार्यक्रम बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ जारी है। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रशासक पोकरलाल ने मां चामुंडा की पूजा-अर्चना और फीता काटकर की। नवरात्र के सातवे दिन गांव की महिलाएं और युवतियां रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर गरबा की थाप पर झूम उठीं गांव में यह एकमात्र गरबा आयोजन होने के कारण सर्व समाज के लोग मिलकर महोत्सव को और भव्य बनाते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने डांडिया रास का आनंद लिया। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोजाना कार्यक्रम में जुट रही है। भक्तिमय वातावरण और सजीव माहौल ने पूरे क्षेत्र में नवरात्र की छटा बिखेर दी हैं पुलिस प्रशासन का बहुत बड़ा सहयोग रहता नवरात्रि में रातभर गस्त रहती है खिमज माता नवयुवक मंडल पुलिस प्रशासन आभार व्यक्त किया पुलिस चौकी प्रभारी हंसराज मीणा साहब पुलिस कांस्टेबल, महेंद्र , कमलेश ,घनाराम माली बाबुलाल माली मंगलराम माली, हिराराम माली ,मुकेश माली ,कान्तिलाल माली, दानाराम माली, भेराराम माली,घेवचंद माली, नरपत माली, रतनलाल माली, किशोर माली, पनाराम माली, मनीष माली, सोहनलाल माली,रूपाराम माली।


