खाटू श्याम जी से जमवाय माता जाते वक्त इंद्रपुरा के पास मधुमक्खियां ने श्रद्धालुओ पर बोला हमला

मधुमक्खियां के हमले में लगभग दो दर्जन श्रद्धालु हुए थे घायल, प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दी छुट्टी

Sep 30, 2025 - 12:38
 0
खाटू श्याम जी से जमवाय माता जाते वक्त इंद्रपुरा के पास मधुमक्खियां ने श्रद्धालुओ पर बोला हमला

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) खाटू श्याम जी से गुढा गौडजी के पास भोड़की के पास जमाय माता मंदिर जाते वक्त खाटू श्याम जी से रवाना हुए पैदल यात्रियों पर इंद्रपुरा के नजदीक मधुमक्खियां ने श्रद्धालुओं पर अचानक हमला बोल दिया l मधुमक्खियां के हमले के बाद लोगों ने अपने निजी वाहनों से श्रद्धालुओ को उदयपुरवाटी जयपुर रोड पर स्थित सनशाइन अस्पताल में भर्ती करवाया l सनशाइन हॉस्पिटल के डॉक्टर रवि महरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि  सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है l
मधुमक्खियों के हमले की वजह से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों का झुंड अचानक श्रद्धालुओं पर हमलावर हो गया, जिससे वे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मधुमक्खियां के हमले में लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए थे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................