उदयपुरवाटी माधव बस्ती में विजयादशमी उत्सव सम्पन्न
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित हुआ कानुहाला पर मंगलवार को माधव बस्ती में विजयदशमी उत्सव मनाया गया l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उदयपुरवाटी नगर द्वारा माधव बस्ती में विजयादशमी उत्सव सम्पन्न ।
उत्सव में मुख्यवक्ता पवन दाधीच झुंझुनू विभाग कार्यवाह, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश सैनी (रीजनल गर्ल्स कॉलेज ) ने की नगर कार्यवाह तरुण कुमार ने बताया उत्सव में सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक अथवा बस्ती के लोग रहे जिनमें मातृ शक्ति भी शामिल थी । स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में शारीरिक प्रदर्शन किया । मुख्य वक्ता पवन दाधीच ने बताया संघ शताब्दी वर्ष पर संघ पंच परिवर्तन के उद्देश्य को लेकर काम कर रहा है। इस दौरान सह जिला कार्यवाह गंगाराम मौर्य, खंड संघचालक शंकर लाल, खंड कार्यवाह राजेंद्र सिंह, जिला बौद्धिक प्रमुख दशरथ सिंह नगर कार्यवाह तरुण कुमार खंड सेवा प्रमुख श्रवण सहित कई स्वयं सेवक मौजूद रहे ।

