16 लाख रू कि लागत से निर्मित इन्टर लोकिंग रोड का किया उद्घाटन
मुंडावर (देवराज मीणा) उपखण्ड मुंडावर सानोली गाँव में जेलदार कालोनी में लगभग 16 लाख रू कि लागत से निर्मित इन्टर लोकिंग रोड का उद्घाटन विधायक ललित यादव ने किया। अध्यक्षता ग्राम पंचायत भुनगडा अहीर सरपंच ऊषा यादव ने की। इस अवसर पर जिला पार्षद भीमराज यादव, सुभाष यादव प्र अ, थानेदार धनवीर सिंह, स्टिपन यादव, रंग बहादुर कमांडो राधेश्याम यादव, कप्तान रामदत्त, सुभाष हवलदार, वीर सिंह यादव, मोहनलाल कलावत पूर्व सरपंच, दयाराम नेता जी, मुकेश मास्टर, विकास अध्यापक, छात्र नेता, ललित यादव उपस्थित रहे।

