खेड़ली मोड़ थानाधिकारी द्वारा स्कूल संचालक से मारपीट करने एवं अपमानित व्यवहार करने के विरोध में सोपा ज्ञापन

Oct 4, 2025 - 12:04
 0
खेड़ली मोड़ थानाधिकारी द्वारा स्कूल संचालक से मारपीट करने एवं अपमानित व्यवहार करने के विरोध में सोपा ज्ञापन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

निजी स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेशाध्यक्ष डा.अनिल शर्मा एवं अलवर जिले के संभाग अध्यक्ष श्लोकेश  मिश्रा के आव्हान पर लक्ष्मणगढ स्कूल शिक्षा परिवार के द्वारा एसडीएम लक्ष्मणगढ को खेड़ली मोड़ थानाधिकारी द्वारा स्कूल संचालक लव कुश शर्मा के साथ विद्यालय में घुसकर गैर कानूनी तरीके से मारपीट करने एवं अपमानित व्यवहार करने के विरोध में ज्ञापन सोपा गया।
ज्ञापन में बताया कि कानून विद्यालय बिना अभिभावक की लिखित प्रार्थना पत्र के टीसी नहीं दे सकता है। और पुलिस थाना को इस प्रकार मौखिक टीसी नहीं देना कोई कानूनी जुल्म नहीं है। तथा 151 में बंद करने का कोई मामला इसमें नहीं बनता है जिससे साबित होता है कि एसएचओ का कृत्य पूर्ण  गैर कानून एवं मनमाना रहा है। थाना अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
 ज्ञापन के दौरान स्कूल शिक्षा ब्लॉक लक्ष्मणगढ के संचालक अजीत सिंह सैनी , रूप सिंह पूनिया  , मुकेश तिवाड़ी  , चेतराम , सीताराम यादव  , प्रदीप जैन  , महेंद्र शर्मा  , रशीद खान  श्रीचंद यादव , मौरधव्ज सिंह चौधरी , महेंद्र सिंह पोद्दार , नटवर सिंह चौधरी  , टीटू जांगिड़  विक्रम चौधरी  , गौरव शर्मा , सरनी राम सैनी , भंवर सिंह गौड़  , राजेश कुमार कटारा  , सुरेश दिक्षित  , अमित कटारा  , तरूण कुमार कटारा  आदि स्कूल संचालक  उपस्थित रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................