महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जगतपुरा में हुआ योग सत्र का आयोजन
जयपुर / कमलेश जैन
श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वाधान में योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शारीरिक व मानसिक विकास के लिएअनुलोम विलोम प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम भस्त्रिका प्राणायाम एवं कपालभाति प्राणायाम के साथ सूर्य नमस्कार चक्रासन हलासन सर्वांगासन भुजंगासन शलभासन वज्रासन आदि आसनों का अभ्यास कराते हुए कहा कि हमें नीम गिलोय आवला एलोवेरा व्हीट ग्रास तुलसी हल्दी के साथ देशी गोमाता का दूध दही घी गो पीयूष का भी सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर कान्ता मीना मुकेश कुमार गुप्ता नूतन गुप्ता बीना रेखा रमन सपन नितेश शिवम् कोमल साक्षी अमन आदि शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।

